BREAKING NEWS
KHABAR : विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम निरस्त होने को.. <<     KHABAR : खेत में अकेली थी प्रेम बाई, रात में पहुंचा.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल से शाजापुर पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : कोलारस में दधिकांधा उत्सव से राधाष्टमी.. <<     KHABAR : इश्क, सियासत और राहुल का तिलस्म, जब इंदौर.. <<     BIG NEWS : तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 15 हजार.. <<     REPORT : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 108वीं.. <<     KHABAR : किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलों पर लगाएं टैग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<     KHABAR : रथ से उतारे गए उज्जैन महापौर, अब डैमेज.. <<     BIG NEWS : अफीम पट्टे की अवैध खरीद-फरोख्त पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम चोरी कांड में 4 दिन बाद भी.. <<     #BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     KHABAR : शासन की योजना से अनिल ने शुरू की पान की.. <<     NIMACH WEATHER UPADTE TODAY: रेतम नदी में आया जबरदस्त उफान,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 7, 2025, 12:58 pm
BIG NEWS : 9 साल बाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 हजार का इनामी डकैत अजमेर से गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात और नगदी लेकर हुआ था फरार, पढे़ खबर 

Share On:-

खंडवा। मध्य प्रदेश में खंडवा में वर्ष 2016 में शहर के एक प्रतिष्ठित वकील गनी भाई बोहरा के घर में घुसकर 15 डकैतों ने मिलकर हथियार के दम पर 15 लाख रुपए के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए। पिछले 9 वर्षों में पुलिस ने इन आरोपियों में से 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। वहीं अब मास्टरमाइंड को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


क्या है पूरा मामला
दरअसल, खंडवा के कोतवाली थाना क्षेत्र के घासपुरा में वर्ष 2016 में एक प्रतिष्ठित वकील गनी भाई बोहरा के घर घुसकर 15 डकैतों ने हथियार के दम पर घर के लोगों को बंधक बनाया। फिर 15 लाख के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए थे। पिछले 9 वर्षों में कोतवाली पुलिस ने इन आरोपियों में से 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड सद्दाम खंडवा छोड़कर ही फरार हो गया था। मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अजमेर में ही कहीं पर रह रहा है। फिर क्या था खंडवा एसपी मनोज कुमार राय के निर्देश पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसमें प्रधान आरक्षक रफीक खान मिर्जा अफराज बेग को अजमेर के लिए रवाना किया गया।


इत्तेफाक या चमत्कार
खंडवा एसपी द्वारा गठित टीम को अजमेर आरोपी की पतारसी करने के लिए भेजा गया। आरोपी सद्दाम का कहीं भी सुराग नहीं लगा। आरोपी पर खंडवा एसपी ने 10,000 का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी की तलाश करने गए प्रधान आरक्षक रफीक खान और आरक्षक मिर्जा अफराज अजमेर में जाकर पहले जियारत की और यहां पर चादर चढ़ा कर दुआ की। आप इस महज एक इत्तेफाक कहेंगे लेकिन यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। इस आरोपी को ढूंढने में पुलिस को 9 साल लग गए। यहां अजमेर में जियारत करने के बाद पुलिस टीम को पता चला है कि आरोपी ढाई दिन के झोपड़े के पास खिलौने बेचने का काम करता है। खंडवा पुलिस की टीम ने आरोपी की गहराई से छानबीन करके उसके पास खिलौने खरीदने के बहाने गए। और उससे बातचीत में फंसा कर रखा। खिलौने खरीदने के बाद आरोपी के फिंगर प्रिंट और आधार कार्ड से उसकी पहचान कर आरोपी को धर दबोचा।


खंडवा की कोतवाली पुलिस ने इस शातिर मास्टरमाइंड को कोतवाली थाने लाकर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी ने खंडवा के साथ-साथ बुरहानपुर में भी वर्ष 2012 में डकैती की घटना को अंजाम दिया था और बुरहानपुर से भी वह पिछले 13 साल से फरार चल रहा था। अब कोतवाली पुलिस ने आरोपी को खंडवा न्यायालय में पेश कर उससे अन्य अपराधों के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE