BREAKING NEWS
खरगोन कसरावद के फूल सिंह फाल्या में नल-जल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नर्मदा तट स्थित रेवा धाम आश्रम मे पंडित.. <<     KHABAR : स्वच्छ भारत मिशन के तहत कटनी में राहगीरी.. <<     KHABAR : शहडोल में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में लुटेरी दुल्हन गैंग की.. <<     BIG REPORT : राहत भरी खबर, सुरक्षा जांच में पास हुए.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- एकीकृत बागवानी विकास मिशन.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर फोकस, मत्स्य पालन.. <<     KHABAR : सांवरिया वाटर प्लांट पर संयुक्त टीम की.. <<     देवरी खवासा में शिव महापुराण कथा में उमड़ रही.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर,.. <<     शिवपुरी के चंदावनी गांव में किशोरी पर हमले.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, जावरा हुसैन टेकरी.. <<     VIDEO NEWS: आम आदमी की जेब पर वार,महंगाई की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 10, 2025, 1:47 pm
BIG NEWS : नीमच का जिला अस्पताल और दवा वितरण केंद्र, जब मरीज व परिजनों ने किया हंगामा तो बनी ये स्थिति, मारपीट की घटना से आहत कर्मचारियों ने सौंपा सिविल सर्जन व आरएमओ को ज्ञापन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के जिला चिकित्सालय में दवा वितरण केंद्र पर मरीज और उसके परिजन द्वारा यहां कार्यरत स्टाफ के साथ की गई मारपीट को लेकर कर्मचारियों द्वारा एक ज्ञापन सिविल सर्जन डॉक्टर महेंद्र पाटील और आरएमओ मनीष यादव को दिया गया। दवाई वितरण केंद्र पर हंगामा करने वाली महिला और उसके पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग ज्ञापन में की गई है। पुलिस अधीक्षक के नाम लिखे गए ज्ञापन में कहा गया है कि सुबह पौने दस बजे करीब नीमच के श्रीनाथ नगर की रहने वाली पूजा पति दिलीप सिंह दवा वितरण केंद्र पर दवाई लेने आई। दवा वितरण केंद्र पर मौजूद स्टाफ ने डॉक्टर द्वारा पर्ची पर लिखी दवाई दे दी। लेकिन पूजा द्वारा अतिरिक्त दवाई की मांग की जाने लगी। समझाने के बावजूद महिला ने स्टाफ से गाली गलौज की और चप्पलों से मारपीट पर उतारू हो गई। मरीज़ द्वारा महिला स्टाफ को धक्का दिया गया। वहां उपस्थित लोगों ने बीच बचाव किया। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कमरे में कैद हो गया है। ज्ञापन में मांग की गई है कि स्टॉफ की सुरक्षा का इंतजाम किया जाए तथा संबंधित के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE