BREAKING NEWS
देवास में नशा मुक्ति के लिए बना.. <<     KHABAR : नीमच का एकमात्र खेल मैदान बचाने की जंग, 26.. <<     KHABAR : पालक संघ द्वारा श्री नूतन विद्यालय में.. <<     KHABAR : देवशयनी एकादशी पर भक्ति में डूबा नीमच,.. <<     VIDEO NEWS: Gen-Z के विरोध से गरमाया माहौल, शिक्षा.. <<     KHABAR : राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, पेपर लीक.. <<     BIG BREAKING : कॉकरोच के आगे झुकी मोदी सरकार,.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति अभियान में 5 किमी मानव.. <<     VIDEO NEWS: बीमार पड़े CJP फाउंडर, फिर भी आंदोलन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के जावद थाना पुलिस और अवैध मादक.. <<     शाजापुर पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर,.. <<     बिस्टान में पहली ही बारिश ने खोली भ्रष्टाचार.. <<     माउंट आबू पहुंचे जोगेश्वर गर्ग, भाजपा नेता.. <<     KHABAR : नीमच में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा.. <<     VIDEO NEWS: ड्रिप हाथ में, दवा लेने खुद चला मरीज...नीमच.. <<     VIDEO NEWS: देवशयनी एकादशी पर भक्ति में डूबा नीमच,.. <<     VIDEO NEWS: नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 4 किलो.. <<     महाकाल की सवारी को लेकर उज्जैन प्रशासन का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 23, 2025, 2:46 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की पारसोली थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जैसे ही आरोपी ने लगाया पिकअप में टॉप गैर तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जब अधिकारियों ने ली तलाशी तो माजरा देख उड़ गए होश, भारी मात्रा में भरा था माल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की पारसोली थाना पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एक पिकअप गाड़ी में परिवहन किया जा रहा 871 किलोग्राम 520 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध रुप से मादक पदार्थों का परिवहन करने वाले तस्करो पर प्रभावी कार्यवाही के मध्यनजर एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह व डीएसपी बेगूं अंजलि सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी पारसोली प्रेमसिंह उप निरीक्षक के नेतृत्व में कानि. मनोज, प्रितम, जितेन्द्र, शीशराम, रतनसिंह व सोनाराम द्वारा थाना क्षेत्राधिकार में गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान पुलिस को एक पिकअप में अवैध मादक पदार्थ भरा हुआ होकर राजगढ से इटावा की तरफ जाने की सूचना मिली।  सूचना पर पिकअप की इटावा, लुहारिया, सहाडा, आकोडियां, रुपपुरा गांव में पहुंच तलाश की गई तो पिकअप रुपपुरा गांव से आकोडिया जाने वाले नहरी कच्चे रास्ते पर लावारिस अवस्था में खडी हुई मिली। पिकअप चालक की तलाश की गई परन्तु कोई जानकारी नही मिली। पिकअप की नियमानुसार तलाशी ली गई तो पिकअप में 43 कट्टे मादक पदार्थ अफीम डोडाचूरा से भरे हुए पाये गए। सभी कट्टो का वजन किया गया तो कुल वजन 871.520 किलोग्राम हुआ। मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अफीम डोडाचूरा एवं पिकअप को जब्त किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE