BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 23, 2025, 3:34 pm
KHABAR : नीमच के कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में सेवादल के जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्मेलन का आयोजन, भोपाल के विधायक आरिफ मसूद ने कहा- कांग्रेस गोडसे की विचारधारा को नहीं मानती, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कांग्रेस गोडसे की विचारधारा को नहीं मानती। हमारी विचारधारा आजादी के परवानों की विचारधारा है। भाजपा देश को हिंदू मुस्लिम, अमीर गरीब, छोटे और बड़े में बांटना चाहती है। राहुल गांधी सही कह रहे हैं कि देश का संविधान बचा लो वरना भाजपा देश को बर्बाद कर देगी। 
यह बात कांग्रेस के नेता और भोपाल के विधायक आरिफ मसूद ने नीमच के कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर सेवादल के जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्मेलन में कही।मसूद  ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जुए सट्टे वाले कार्यकर्ता सौदा करके भाजपा के साथ जुड़ गए। भाजपा असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटका कर देश का धार्मिक वातावरण खराब कर रही है क्योंकि लोग सरकार से महंगाई, बेरोजगारी, किसानी और अन्य समस्याओं पर सवाल करने लगेंगे। 
उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने संविधान में समानता अधिकार देकर देश पर बहुत बड़ा एहसान किया है। सेवादल ने मजबूती से देश के लिए योगदान दिया है। सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव ने खास तौर पर कहा कि सेवादल के परिवार में देश सेवा की प्रतिबद्धता है। कांग्रेस देश की आत्मा है और सेवादल कांग्रेस की आत्मा है। उन्होंने यह भी कहा कि गांधी टोपी बहुत कीमती है।कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ हुई। कार्यक्रम का संचालन इलियास कुरैशी ने किया। 
आरिफ मसूद और योगेश प्रजापत का कांग्रेस द्वारा शहर के मुख्य मार्गों पर स्वागत किया गया।सेवादल के सम्मेलन में अनिल चौरसिया, गजेंद्र यादव, डॉक्टर संपत स्वरूप जाजू, मधु बंसल,आशा सांभर, मोनू लोक्स, राकेश अहीर, महेश वीरवाल, बाबू सलीम, हिदायतुल्ला खान आदि मंचासीन रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE