शाजापुर। मणि समिति के अध्यक्ष रमेश पाटीदार ने बताया कि बस स्टैंड स्थित बाबा नीलकंठ महादेव का रुद्र महाभिषेक किया गया व शाम 7 बजे मणि बस स्टैंड से बैंड वह ढोल नगाड़े के साथ सभी भक्तगण नाचते गाते हुए गांव के प्रमुख मार्ग से शिव बारात का चल समारोह निकाला गया जिसमें बाबा बर्फानी ग्रुप द्वारा बाबा बर्फानी महादेव की प्रतिमा विराजमान कर झांकी सजाई गई। जो की चल समारोह में आकर्षण का केंद्र बनी सभी ग्रामीण जनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया चल समारोह में खीर का प्रसाद वितरण किया गया। इसके पश्चात मणि बस स्टैंड पर श्यामपुर के भजन संध्या के कलाकारों के द्वारा सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी जिसमें ग्रामीण जन नाचते गाते नजर इस मौके पर थाना कालापीपल से एस आई तेज प्रकाश बोहरे प्रधानारक्षक विवेक गोस्वामी प्रधान रक्षक गंगाराम कटारे आरक्षक वेद प्रकाश परमार नयान यादव अभिषेक चौहान ग्राम कोटवार राधेश्याम अल्केश अनोखी लाल मौजूद रहे।