खरगोन। कसरावद के ग्राम रणगांव के मिर्जापुर में गुप्तेश्वर महादेव की भव्य बारात निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामवासी शामिल हुए। भगवान शिव की भक्ति में डूबी इस अनूठी बारात में भक्तों ने नाच-गाकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
रणगांव में हर साल की तरह इस बार भी भगवान गुप्तेश्वर शिव की भव्य बारात निकाली गई। बारात की शुरुआत विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसमें भगवान शिव पार्वती के स्वरूप लड़कियों ने लेकर भगवान शिव एवं पार्वती बनकर बैठे हैं इसके बाद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के साथ शिव बारात नगर के ग्राम से होते हुए शिव मंदिर पहाड़ी पर पहुंची।
शिव बारात मे विशेष आकर्षण का केंद्र भगवान शिव और पार्वती रहे। गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों ने भगवान शिव की स्तुति गाकर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। ग्राम गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पहाड़ी पर मंदिर में बारात का समापन हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने महादेव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया एवं प्रसादी वितरण का कार्य समापन हुआ।