BREAKING NEWS
KHABAR : वेयरहाउस में रखी धनिया पर धोखाधड़ी का आरोप,.. <<     KHABAR : बरसाती पानी की निकासी रोकने का आरोप, किसान.. <<     KHABAR : झंझारवाड़ा में ग्रामीणों ने उठाईं मूलभूत.. <<     KHABAR : रतलाम में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर चला.. <<     BIG NEWS : एक साल से खाकी को चकमा दे रहा था अपहरण का.. <<     KHABAR : एमपी में पटवारियों पर सीधे एफआईआर नहीं.. <<     शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर ढकलगांव की.. <<     KHABAR : प्रीमियम जमा, फिर भी नहीं मिला बीमा...,.. <<     KHABAR : आराध्य देव के देवरे पर अतिक्रमण का आरोप,.. <<     BIG NEWS : जनसुनवाई में छलका फरियादियों का दर्द,.. <<     KHABAR : उज्जैन में बारिश के बीच गूंजे बम भोले के.. <<     BIG NEWS : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 14 सीएम.. <<     प्रेम प्रसंग बना खूनी संघर्ष की वजह, तेज.. <<     शिवपुरी जनसुनवाई में अजीबोगरीब मामला,नगर.. <<     NEWS : भजनलाल सरकार ने चित्तौड़गढ़ को दी विकास की.. <<     BIG NEWS : डकैती की खौफनाक साजिश पर पुलिस का प्रहार,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 27, 2025, 10:57 am
KHABAR : युवा समाजसेवी अरूल अरोरा गंगानगर ने महाशिवरात्रि पर भक्तों को किया 101 क्विंटल महाप्रसादी का वितरण, महादेव के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच के अति प्राचीन श्री किलेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग की वजह से भक्तों में उत्साह और उमंग देखा गया। बुधवार अलसुबह से ही भक्तों के दर्शन का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर को युवा समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर श्री किलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजाअर्चना कर महाप्रसादी का भोग लगाया गया। इसके बाद 101 क्विंटल फलिहारी खिचडी का वितरण शुभारंभ किया गया। नीमच के महाकाल के नाम श्री किलेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर भक्तों की जन आस्था उमडी। हर वर्ग के भक्त दर्शन के लिए पहुंचे। बगीचे से लेकर मंदिर परिसर हर तरफ भक्तों की भीड देखी गई। प्रशासन द्वारा भक्तों की स्थिति को लेकर पुलिस फोर्स की ड्यूटी लगाई थी सुबह चार बजे से ही जलाभिषेक शुरू हुआ, जिसमें भगवान भोलेनाथ के द्वार जनता के लिए खोल दिए है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी युवा समाजसेवी अरूल अरोरा गंगानगर द्वारा भगवान भोलेनाथ के भक्तों की सेवा के लिए 101 क्विंटल खिलडी महाप्रसादी का वितरण किया गया।

सुंदर बगीचे ने मोहा भक्तों का मोह-
शहर के समाजसेवी स्वर्गीय कश्मीरीलाल अरोरा की स्मृति में समाजसेवी अशोक अरोरा (गंगानगर) द्वारा मंदिर परिसर में वीरान पडे बगीचें को आकर्षक रूप दिया गया है। बगीचे में हरी घास, कुर्सियां, रंगकृ बिरंगे फुव्वारें भक्तो का मन मोह रहे है। वहीं विद्युत साजकृसज्जा ने उद्भूत नजारें को निर्मित कर दिया है। दूरकृदूर से आने वाले भक्त कुछ देर के लिए बगीचें में बैठकर या पैदल घूमकर सुखद अनुभूति ले रहे थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE