रतलाम। जिले में सरसी के राजा हनुमान के नाम से प्रख्यात गांव सरसी नगर में कल बुधवार को परम पूज्य गुरुदेव श्री अम्बा जी धाम सरकार का कल रात्रि सरसी पहुंचे थे जहां परम पूज्य गुरु भगवंत ने सबसे पहले सरसी के राजा हनुमान जी महाराज के दर्शन किए एवं पूजा अर्चना की एवं एक दिवसीय प्रवचन राजा हनुमान मंदिर परिसर में गुरुदेव के मुखारविंद से भक्तों को रसपान कराया गया गुरुदेव ने व्यास पीठ पर विराजमान होकर बहुत ही मार्मिक प्रसंग सुनाए वही गुरुदेव ने कहा कि मन्नत पूरी नहीं होती है तो लोग भगवान बदल देते हैं आप स्वयं मंथन कीजिए आप बहुत कुछ कर सकते हैं ऐसे कई मार्मिक प्रसंग गुरुदेव ने अपने प्रवचन के दौरान श्रोताओं को सुनाएं गुरुदेव ने कई विषयों पर प्रवचन के दौरान प्रकाश डाला माता-पिता भाई बहन कुटुंब पति-पत्नी परिवार को लेकर महत्व समझाया एवं बीच-बीच में सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे कई भक्तों की आंखें नम नजर आई इस प्रवचन को सुनने के लिए आसपास के कई गांव से बड़ी संख्या में भक्ति एकत्रित हुए थे। यह कार्यक्रम सकल पंच ग्राम सरसी द्वारा आयोजित किया गया था कार्यक्रम के पूर्व परम पूज्य गुरु भगवंत का ऐतिहासिक स्वागत सम्मान नगर के भक्तों द्वारा व्यास पीठ के माध्यम से किया गया। वही प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी राजा हनुमान की नगरी सरसी में चूल तेरस महा महोत्सव का सप्त दिवसीय आयोजन किया जाएगा, जिसमें परम पूज्य गुरु भगवंत भी अपने मुखारविंद से भक्तों को माता रानी की कथा का प्रसंग सुनाएंगे एवं कथा के अंतिम दिवस में पहली बार सरसी में ऐतिहासिक दिव्य दरबार भी लगाया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे। प्रवचन के बाद आरती की गई।