नीमच। एसएल हॉस्पिटल नीमच में आज गुरूवार को मुंबई के अनुभवी सर्जन डॉक्टर एन डी संघानी द्वारा अत्याधुनिक यूएस लेजर मशीन से पाइल्स, फ़िशुला, फिशर आदि बीमारियों का इलाज निम्नतम दरों पर किया जाएगा। जिसमें मरीज का बिना चीर फाड़ के ऑपरेशन किया जाएगा। साथ ही वेरीकोजवेन, पई नोलडील साइनस आदि के ऑपरेशन की सुविधा भी शुरू की गई है। ऑपरेशन के बाद मरीज को कम से कम तकलीफ तथा जल्दी रिकवरी हो जाती है।
एसएल के डायरेक्टर डॉ राकेश पाटीदार एवं प्रवीण पाटीदार ने बताया कि मरीज को बड़ी जगह जाने की जरूरत नहीं है। मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद जैसी बड़ी जगह पर होने वाले ऑपरेशन अब नीमच में हो सकेंगे और वह भी निम्नतम दरों पर, जिससे मरीजों को आने जाने की समस्या से निजात मिलेगी तथा समय की भी बचत होगी।