चित्तौड़गढ़। कलश यात्रा एवं मूर्तियों के नगर भ्रमण के बाद पंचकुंडीय महायज्ञ के साथ शंकरपुरम में श्री सिद्धेश्वर महादेव मन्दिर शिवरात्रि के पावन पर्व पर ब्रह्म मुहूर्त में हुई शिवलिंग स्थापना एवं शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा।
महेशपुरम रोड़ स्थित शंकरपुरम में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री सिद्धेश्वर महादेव मन्दिर में ब्रह्म मुहूर्त में पूर्ण पंचकुंडीय महायज्ञ में पूर्ण आहूति के बाद शिवलिंग स्थापना एवं शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा समारोह सम्पन्न हुआ। श्री सिद्धेश्वर महादेव मन्दिर परिवार शंकरपुरम, शिव विहार, शिव पुरम व आसपास की कॉलोनीवासियों के सहयोग से शिवलिंग स्थापना एवं शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन रखा गया। जिसमें महिलाओं ने कलश यात्रा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया एवं शिव परिवार की मूर्तियों का नगर भ्रमण बैण्ड की धुनों पर बड़ी धूमधाम से कराया गया। नगर भ्रमण के दौरान प्रत्येक घर से लोगों अपने घर के बाहर शिव परिवार की मूर्तियों की पूजा अर्चना कर कलश यात्रा में उपस्थित में सभी महिला पुरूषों के लिए जलपान की व्यवस्था की। कलश यात्रा एवं नगर भ्रमण के बाद पुनः मुर्तियों को मंदिर मण्डप में विराजमान कराया गया। इसके पश्चात पंचकुण्डिय महायज्ञ के यजमानों को मंत्रोचार के साथ हेमान्द्री स्नान कराया गया। हेमान्द्री स्नान के पंचकुण्डिय महायज्ञ का शुभारम्भ हुआ जिसमें मंत्रोचार के सभी देवी-देवताओं के आव्हान के साथ आहूतियां दी गई इसी के साथ शिव परिवार की मूर्तियों एवं शिवलिंग का सहस्त्राभिषेक भी कराया गया। इसके पश्चात बुधवार प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में फिर से पंचकुण्डिय महायज्ञ में प्रातः 3 बजे सभी यजमानों ने महायज्ञ में सभी देवी-देवताओं के आव्हान के साथ आहूतियों दी। इसके बाद ब्रह्म मुहूर्त में प्रातः 5.15 बजे भगवान श्री सिद्धेश्वर महादेव के शिवलिंग की स्थापना एवं शिव परिवार की मूर्तियों की एक प्राण-प्रतिष्ठा की गई। शिवलिंग स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा के बाद कॉलोनीवासियों महादेव के जयकारों मन्दिर परिसर को गुंजायमान कर दिया। कॉलोनी वासियों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। शिवलिंग स्थापना एवं शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूर्ण आहूति दी गई एवं भगवान शिव की आरती के साथ शिवलिंग स्थापना एवं शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा का कार्य सम्पन्न हुआ।