BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 4, 2025, 4:42 pm
NEWS : सांसद व राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी बने संसद की याचिका समिति के सभापति, बधाईयों का लगा तांता, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सांसद व राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को संसद की लोकसभा में याचिका (पिटीशन) समिति का सभापति मनोनीत किया हैं। 

सांसद जोशी को संसद की 15 सदस्यी लोकसभा की याचिका समिति का सभापति व अन्य 14 सांसद को सदस्य बनाया गया है। जिनमें सदस्य सांसद एंटो एंटनी, मितेश पटेल बाकाभाई, सुखदेव भगत, राजू बिस्टा, गुरमीत सिंह, बस्तिपति नागराजू, डॉ. राजकुमार सांगवान, कमलजीत शेहरावत, मंजू शर्मा, विष्णु दत्त शर्मा, अभय कुमार सिन्हा व राजमोहन उन्नीथन है। 

सांसद जोशी वर्तमान में संसद की सार्वजनिक उपक्रम समिति व ऊर्जा समिति में सदस्य है तथा पूर्व में  बहु-राज्य सहकारी समिति (संशोधन) विधेयक, 2022 बिल की सयुंक्त समिति के सभापति भी रह चुके है। सांसद जोशी ने याचिका समिति के सभापति मनोनीत किये जाने पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार व्यक्त किया। 

लोकसभा की याचिका समिति एक महत्वपूर्ण समिति है तथा इसके कार्य आम जनता की ओर से संसद में उठाई गई याचिकाओं पर विचार करना, याचिकाओं पर सरकार से राय मांगना, याचिकाओं पर रिपोर्ट देना, याचिकाओं के निपटान के लिए निर्देश देना, याचिकाओं से जुड़े मामलों में मंत्रालय के विचारों पर विचार करना,याचिकाओं के निपटान के लिए सभा में रिपोर्ट पेश करना,नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना आदि है। इसी कड़ी पर बूथ प्रभारी व स्टार प्रचारक राधेश्याम तिवारी ने भी वर्तमान सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद सी.पी.जौशी जी को याचिका (पिटीशन) समिति का सभापति मनोनीत होने पर पुष्प वर्षा के साथ भाजपामयी दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर बूथ प्रभारी व स्टार प्रचारक भाजपा के राधेश्याम तिवारी व कई जनप्रतिनिधि,नेतागण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE