रेवली देवली। मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम महाजन आज मालवा की वैष्णो देवी महामाया भादवा माता के दर्शन पश्चात नीमच के नजदीक गांव रेवली देवली पहुंचे जहां पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। रेवली देवली गांव में लाला नागदा के निवास पर पहुंचने पर उनका भाजपा उत्तर मंडल मीडिया प्रभारी मोहन नागदा द्वारा तिलक लगाकर तथा माला एवं दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ जनपद सदस्य रतनलाल मालावत भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर यह रहे मौजूद-
वरिष्ठ नेता श्यामसुंदर नागदा, समाजसेवी लाला नागदा, किसान संघ जिला मंत्री विष्णु प्रसाद नागदा समाजसेवी चतुर्भुज नागदा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जैसा की विदित है कि प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति की जिला बैठक हेतु आज नीमच के एकदिवसीय प्रवास पर थे। भगवान बिरसा मुंडा के 150 वे जन्म जयंती को लेकर जिले की बैठक ली गई जिसमें पूरे जिले के सभी अनुसूचित जनजाति के एवं मोर्चे के पदाधिकारी की एक महत्वपूर्ण बैठक उनके द्वारा ली गई। बैठक में नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल भी बैठक के दौरान उपस्थित रहे।