BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2025, 10:56 am
KHABAR : एक वर्षीय अभियान को लेकर पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की आवश्यक बैठक संपन्न, जिला स्तरीय टोलियों का गठन कर सौंपी जिम्मेदारियां, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम महाजन ने कहा- बिरसा मुंडा के आदर्श उपदेश घर-घर पहुंचे बिना समाज में जागृति नहीं आ सकती, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भील समाज के क्रांतिकारी बिरसा मुंडा का जीवन चरित्र युवा वर्ग के लिए प्रेरणादाई है। क्रांतिकारी विचारक बिरसा मुंडा के आदर्श उपदेश संदेश को घर पहुंचाना होगा इसके बिना समाज में जागृति नहीं आ सकती है। बिरसा मुंडा को अपना आदर्श मानकर युवा वर्ग अपने जीवन में निरंतर संघर्ष करें तो वह राष्ट्र की मुख्य धारा में शामिल होकर समाज विकास में सहभागी बन सकता है। समाज विकास  राष्ट्रीय विकास का प्रमुख आधार होता है। समाज में शिक्षा के क्रांतिकारी परिवर्तन से ही समाज की दशा और दिशा दोनों सुधर सकती है।
यह बात भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम महाजन ने कहीं। वे भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा की भाजपा कार्यालय तपोभूमि सभागार में आयोजित बैठक में  मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा की 185 वीं जयंती का 1 वर्षीय अभियान प्रस्तावित कार्यक्रम को लागू कर समाज में नई क्रांति का सूत्रपात करना है जिसमें सभी मंडल अध्यक्ष और जिला पदाधिकारी भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और संगठन के माध्यम से समाज सेवा के नये आयाम स्थापित करें। इस अवसर पर बिरसा मुंडा राष्ट्रीय अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर सुव्यवस्थित रूप से संचालन करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर टोली का गठन किया गया। इसके साथ ही मध्य प्रदेश स्तर पर प्रांतीय स्तर की टोली का गठन किया गया। 
इसी श्रृंखला में जिला स्तर की टोली का गठन भी आज किया गया है जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री एवं जिला उपाध्यक्ष पदेन संगठन में सेवा सहयोग मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। जिला टोली में जनपद सदस्य रतन मलावत, जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष पवन भील, जिला प्रभारी सतीश व्यास, मांगीलाल भील बाबूलाल तंवर राजेश तांवड, बाबूलाल चौहान, हीरालाल भील आदि को शामिल कर उन्हें अपने कर्तव्य का निर्वहन करने की जिम्मेदारी प्रदान की गई। 
बैठक में बिरसा मुंडा की जयंती  अभियान की आगामी कार्य योजना पर विचार विमर्श किया गया 8 पदाधिकारीयों को दायित्व सोपा गया जिसमें 6 जनजाति तथा दो भाजपा उपाध्यक्ष एवं महामंत्री पदैन की जिम्मेदारी प्रदान की गई है। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा किया गया। 
कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष महामंत्री उपाध्यक्ष सहित अनेक जनजाति जिला मोर्चा के कार्यकर्ता एवं भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहभागी बने। कार्यक्रम का संचालन मांगीलाल भील ने किया तथा आभार कुकड़ेश्वर मंडल अध्यक्ष राजेश टावर ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE