BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2025, 4:12 pm
KHABAR : नीमच की नई कृषि उपज मंडी में किसानों के लिए इमरजेंसी प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा केन्द्र खोला जाए, शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मुकेश कालरा ने की मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच-विगत दो माह से नीमच कृषि उपज मंडी डूंगलावदा स्थित नये परिसर में प्रारंभ हो गई है। नीमच शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मुकेश कालरा ने कहा कि नीमच कृषि उपज मंडी प्रदेश की आदर्श मंडी के रूप पहचानी जाती हैं। यहां समूचे मालवा क्षेत्र एवं राजस्थान के हजारों किसान अपनी उपज बेचने के लिए मंडी परिसर में आते हैं।
मुकेश कालरा ने कहा कि यहां उपज लेकर आने वाले किसानों के अलावा हम्माल, तुलावटी भाई, वाहन चालक एवं व्यापारी वर्ग का प्रतिदिन मंडी में कार्य एवं व्यवसाय हेतु आना होता है।
इन सभी वर्गों के साथियों का आकस्मिक स्वास्थ्य खराब होने की स्थिति में मंडी परिसर में कोई प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं होने से तत्काल स्वास्थ्य सेवा नही मिलने के कारण आकस्मिक दुर्घटना या बीमार होने पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मुकेश कालरा ने कहा कि कुछ दिन पूर्व भी मंडी परिसर में एक्सीडेंट की एवं छोटी-छोटी घटना कृषि उपज मंडी परिसर में घटित हो चुकी है स्वास्थ्य केंद्र होगा तो किसान भाईयो एवं अन्य मंडी में कार्य करने वाले सभी वर्ग के साथियों को समय पर प्राथमिक उपचार मिल जायेगा। मुकेश कालरा ने इस इस गंभीर विषय को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव, कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना,जिला कलेक्टर से कृषि उपज मंडी परिसर में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा केंद्र खोलने की मांग की है ताकि गंभीर स्थिति में तत्काल राहत मिल सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE