BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2025, 5:14 pm
BIG NEWS : नीमच जिले में गरमाया सीसीआई फैक्ट्री का मुद्दा, अरबों के स्क्रेप की कोड़ियों में हुई नीलामी, कांग्रेस ने खोला मोर्चा, जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया सहित कई नेता पहुंचे नयागांव, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की जावद तहसील के नयागांव में स्थित सीमेंट कॉर्पाेरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) की फैक्ट्री के स्क्रेप की नीलामी ने जिले की राजनीति को गरमा दिया है। कल 05 मार्च को हुई स्क्रेप की नीलामी में देशभर के कई स्क्रेप डीलरों ने सहभागिता की। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि स्क्रेप कितनी राशि में नीलाम हुआ। सीसीआई की इस बिकवाली से समूचे जिले में बवाल मचा हुआ है। इस नीलामी को लेकर कांग्रेस भी हमलावर रूप में दिखाई दे रही है। वहीं मजदूर संगठनों ने भी केंद्र सरकार व स्थानीय भाजपा के जनप्रतिनिधियों के विरूद्ध मोर्चा खोल दिया है। शाम को विजय टॉकीज चौराहा पर कांग्रेसियों द्वारा सांसद का पुतला फूंका जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी व मजदूर यूनियन के नेता व सदस्य मौजूद रहेंगे। 

कांग्रेसी पहुंचे सीसीआई, देखी वास्तविक स्थिति-
सीमेंट कॉर्पाेरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) की फैक्ट्री के स्क्रेप की नीलामी के बाद आज गुरूवार को कई कांग्रेसी नयागांव पहुंचे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया, तरूण बाहेती, इंटक के नेता भगत वर्मा सहित कई कांग्रेसियों ने सीसीआई फैक्टरी पहुंचकर वास्तविक स्थिति का मौका मुआयना किया। इस दौरान कांग्रेस नेता तरूण बाहेती ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया की भाजपा के लोग अरबों रूपये की संपत्ति को कोड़ियों के भाव नीलाम कर रहे हैं। फैक्ट्री के स्क्रेप को भी कोड़ियों के दाम नीलाम किया गया है। कांग्रेस इसका पूरजोर विरोध करती है। नीमच के सपनों को नीलाम करने वालों के विरूद्ध कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE