BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2025, 5:37 pm
BIG NEWS : नयागांव के सीमेंट कॉर्पाेरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) की बिकवाली पर बवाल, कांग्रेस ने विजय टॉकीज चौराहा पर फूंका सांसद सुधीर गुप्ता का पुतला, नारेबाजी कर दर्ज कराया विरोध, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की जावद तहसील के नयागांव में स्थित सीमेंट कॉर्पाेरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) की फैक्ट्री के स्क्रेप की नीलामी ने जिले की राजनीति को गरमा दिया है। कल 05 मार्च को हुई स्क्रेप की नीलामी के बाद से ही कांग्रेस भी हमलावर रूप में दिखाई दे रही है। वहीं मजदूर संगठनों ने भी केंद्र सरकार व स्थानीय भाजपा के जनप्रतिनिधियों के विरूद्ध मोर्चा खोल दिया है। आज शाम को कांग्रेसियों ने गांधी भवन से विरोध रैली निकालकर विजय टॉकीज चौराहा पर सांसद सुधीर गुप्ता का पुतला फूंका। यहां सांसद सुधीर गुप्ता मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कांग्रेसियों ने पुतले को आग के हवाले किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी व मजदूर यूनियन के नेता व सदस्य मौजूद रहेंगे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE