BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2025, 6:33 pm
KHABAR : मनासा मंडी गेट पर ब्लॉक कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, भाजपा मंत्री प्रहलाद पटेल का फूंका पुतला, नारेबाजी कर जताया विरोध, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

मनासा। गुरुवार सुबह 11 बजे ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नीमच नाका स्थित मंडी गेट पर इकट्ठा होकर जमकर नारेबाजी करते हुए भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथी प्रदेश भाजपा के पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला जलाते हुए विरोध दर्ज कर इस्तीफे की मांग की। पुतला दहन की सूचना पर पहुंची पुलिस को चकमा देकर कांग्रेस ने मंत्री प्रसाद पटेल के पुतले को आग लगा दी। मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मियों ने पानी डाल पुतले को बुझाया और साथ ही कांग्रेसियों से अधजला पुतला छीना। मनासा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र श्याम सोनी ने बताया कि भाजपा के मंत्री प्रहलाद पटेल से जनता द्वारा मांग पत्र के माध्यम से विकास कार्यों व समस्याओं के निराकरण के लिए मांग की गई, लेकिन भाजपा के मंत्री पटेल द्वारा जनता के प्रति बहुत ही बेतुका व गैर जिम्मेदाराना बयान दिया गया। जिसे विरोध में पूरे प्रदेश में कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी कड़ी में मनासा रामपुरा व कुकडेश्वर में भी मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE