BREAKING NEWS
KHABAR : वर्धमान स्थानकवासी महिला मंडल के जाप.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल पर चढ़ा कर्मचारी, नीचे गिरते ही.. <<     BIG REPORT : 38 हजार कोटवारों ने उठाई आवाज,.. <<     नीमच: बंसीलाल गुर्जर भाजपा किसान मोर्चा के.. <<     BIG NEWS : बीच-बचाव करना पड़ा भारी, विवाद से गुस्साए.. <<     NEWS : अर्धकाशी माउंट आबू में सावन का 21वां दिन,.. <<     KHABAR : चौरसिया समाज का नाग पंचमी पर्व सानंद.. <<     NEWS : उर्वरक वितरण में आएगी पारदर्शिता, डिजिटल.. <<     NEWS : गौतमेश्वर महादेव का दो दिवसीय चतुर्थ.. <<     KHABAR : बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भौरासा,.. <<     KHABAR : कृषि विस्तार अधिकारियों का कलमबंद.. <<     KHABAR : 34-36 किमी पैदल चलकर कांवड़ियों ने किया.. <<     KHABAR : नाग पंचमी पर्व पर नागलवाड़ी शिखर धाम में.. <<     NEWS : बाल सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा कदम,.. <<     BIG VIDEO NEWS: बंशीलाल गुर्जर बने भाजपा किसान मोर्चा.. <<     KHABAR : सेंधवा में धूमधाम से मनाया कानबाई माता का.. <<     NEWS : नगर निकाय आम चुनाव-2026, चित्तौड़गढ़ जिले की 7.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे प्रभुलाल पाल, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2025, 3:00 pm
BIG REPORT : एमपी के हर संभाग में खुलेंगे वाइल्डलाइफ रेस्क्यू सेंटर, वन्य प्राणियों की होगी देखरेख, अंबानी ग्रुप का वनतारा देखने पहुंचे सीएम डॉ मोहन यादव, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। प्रदेश में संभागीय स्तर पर वन्य प्राणियों के उपचार और देखरेख के लिए रेस्क्यू सेंटर खोले जाने की तैयारी के बीच मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज गुजरात के जामनगर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने अंबानी ग्रुप का वनतारा वन्य जीव केंद्र देखा।


सीएम ने बताया कि देश के सर्वश्रेष्ठ वन्य प्राणी रेस्क्यू सेंटर गुजरात के जामनगर में है, जिसका अध्ययन एमपी के वन अफसरों की टीम ने किया है। ऐसे में आज वे खुद भी इसकी जानकारी लेने के लिए जामनगर आए हैं। यहां वन्यजीवों की सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी लेकर राज्य सरकार इसके लिए काम करेगी।


जामनगर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा, देश में वन क्षेत्र अन्य राज्यों की अपेक्षा ज्यादा है। टाइगर, तेंदुए, गिद्ध देश में सबसे ज्यादा एमपी में हैं। अब तो किंग कोबरा भी आ गया है। इन सबको सुरक्षित रखने के लिए रेस्क्यू सेंटर की जरूरत है। चीते भी हैं, जिनका ध्यान रखना होता है।


रेस्क्यू सेंटर संभाग स्तर पर होना चाहिए। अभी सिर्फ भोपाल में वन विहार में रेस्क्यू सेंटर हैं। प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है तो जू भी बढ़ना चाहिए। पिछले बजट में दो जू की घोषणा की गई थी और इस मामले में कुछ नए फैसले पर गंभीरता से विचार कर रहे है। वन्य प्राणियों की जागरूकता के साथ उनकी देख रेख पर भी सरकार फोकस कर रही है।


जल्दी ही वन्य जीवों के हित में बड़े फैसले करेंगे
सीएम यादव ने कहा कि वन्य प्राणियों के लिए देश का सर्वश्रेष्ठ रेस्क्यू सेंटर गुजरात में है, जिसे आज देखने जा रहा हूं। पहले वन विभाग की टीम यहां विजिट कर चुकी है। एमपी में इसके आधार पर क्या विकास हो सकता है? इस पर ध्यान दे रहे हैं।


वन्य जीवों से संबंधित वन चिकित्सक भी काम करें। इसके लिए विश्वविद्यालयों में वेटरनरी हास्पिटल और वेटरनरी कोर्स शुरू करने के लिए काम करने जा रहे हैं। इसको लेकर कुछ नए फैसले भी करने वाले हैं। वन्य प्राणियों से निकटता बढ़ाये और वन्य प्राणी के घायल दिखने पर उसे सुरक्षित कराने के लिए वन अफसरों को जिला प्रशासन को जानकारी दें।


वन्य जीवों की आबोहवा न बदले, इस पर फोकस
सीएम यादव ने कहा कि एमपी में सभी प्रकार के वन्य जीव मौजूद हैं। मगर, घड़ियाल भी काफी संख्या में हैं। कूनो के बाद चीते गांधी सागर में छोड़ने के लिए पार्क डेवलप किया जा रहा है। इनकी सुरक्षा के लिए रेस्क्यू सेंटर की जरूरत है। वन्य जीवों की आबोहवा में बदलाव की स्थिति न बने। इसलिए रेस्क्यू सेंटर आस-पास के इलाकों में बनाने पर फोकस किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE