BREAKING NEWS
NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से शुरू होगा मुख्यमंत्री.. <<     NEWS : ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर सैनिक स्कूल.. <<     NEWS : जिला निष्पादक समिति की बैठक में शिक्षा,.. <<     ईवीएम की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस.. <<     NEWS : मेवाड़ के दादा गणपति महोत्सव की तैयारियां.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 6, 2025, 3:48 pm
KHABAR : गुरुपूर्णिमा पर सांदीपनि आश्रम में विशेष कार्यक्रम, श्रीकृष्ण की शिक्षास्थली पर विद्यारंभ संस्कार, अभिषेक और पूजन होगा, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। 10 जुलाई को गुरुपूर्णिमा उत्सव मनाया जाएगा। सांदीपनि आश्रम में सुबह वेदपाठी ब्राह्मण महर्षि सांदीपनि, भगवान श्रीकृष्ण और बलराम की प्रतिमाओं का जल से अभिषेक करेंगे। इसके बाद भगवान को नए वस्त्र पहनाए जाएंगे और मंदिर की ध्वजा बदली जाएगी।


आश्रम में छोटे बच्चों का विद्यारंभ संस्कार होगा। यह 16 संस्कारों में से एक है। पहली बार विद्यालय जाने वाले बच्चों का स्लेट (पाटी) पूजन भी किया जाएगा। माता-पिता अपने बच्चों के साथ इस संस्कार में भाग लेंगे।


स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी विश्वविद्यालय के कुलगुरु की उपस्थिति में पूजन और आरती करेंगे। शहर के गुरुकुल और शैक्षणिक संस्थानों में भी गुरुपाद पूजन होगा। गायत्री शक्तिपीठ पर सुबह सजल श्रद्धा प्रखर प्रज्ञा का पूजन के बाद गायत्री मंत्र दीक्षा और अन्य संस्कार किए जाएंगे।


सांदीपनि आश्रम का विशेष महत्व है क्योंकि यहां स्वयं भगवान नारायण ने शिक्षा प्राप्त की थी। द्वापर युग से कलयुग तक वंश परंपरा के अनुसार यहां गुरु पूजन की परंपरा चली आ रही है। इस अवसर पर आश्रम में फूलों से सजावट होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE