BREAKING NEWS
KHABAR : 7 अगस्त से शुरू होगा मुख्यमंत्री.. <<     NEWS : ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर सैनिक स्कूल.. <<     NEWS : जिला निष्पादक समिति की बैठक में शिक्षा,.. <<     ईवीएम की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस.. <<     NEWS : मेवाड़ के दादा गणपति महोत्सव की तैयारियां.. <<     NEWS : आत्म साधना की पूर्णाहुति, संथारा साधना.. <<     मुरैना में बड़ी कार्रवाई,तीन दिन से बंद थी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स सिंडिकेट पर सबसे बड़ा.. <<     BIG NEWS : 22 वर्षों तक मातृभूमि की सेवा के बाद नीमच.. <<     खरगोन में बारिश का रौद्र रूप, सिरवेल महादेव.. <<     KHABAR : AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान पहुंचे.. <<     गुना पुलिस की बड़ी कामयाबी: युवक-युवती से लूट.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव विकास सेवा समिति.. <<     BIG NEWS : खेत में बिछा था मौत का करंट..., तभी वहां.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय में.. <<     BIG NEWS : बछड़े को बचाने दौड़ा किसान, खुले बिजली.. <<     NEWS : निर्वाचन से पहले अलर्ट, चुनावी तैयारियां.. <<     NEWS : शंभूपुरा की संध्या चौपाल में सुनीं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2025, 7:31 pm
BIG REPORT : पिपलियामंडी में बाहरी लोगों की बढ़ती संख्या पर नागरिकों ने जताई चिंता, प्रशासन से की जांच की मांग, चौकी प्रभारी के नाम सौंपा ज्ञापन, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

पिपलियामंडी। नगर में बाहरी राज्यों और जिलों से आए लोगों के अनियंत्रित रूप से निवास करने और संभावित आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की उपस्थिति को लेकर स्थानीय नागरिकों ने चिंता जताई है। नागरिकों ने पुलिस चौकी प्रभारी के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि किराए पर रह रहे सभी बाहरी व्यक्तियों की सघन जांच की जाए।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि कुछ लोग अपनी पहचान छुपाकर नगर में विभिन्न स्थानों जैसे होटल, ढाबा, मंडी और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत हैं, जिनकी गतिविधियाँ संदिग्ध प्रतीत होती हैं। नागरिकों ने आशंका जताई है कि ऐसी जिहादी मानसिकता रखने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के लोग नगर की शांति भंग कर सकते हैं।
इसके अलावा नगर परिषद द्वारा 88 कॉलोनी में आवास योजना के तहत आवंटित मकानों की भी जाँच की मांग की गई है। नागरिकों का कहना है कि कई लाभार्थियों ने अपने मकान किराए पर दे दिए हैं, और वहां भी बाहरी लोग निवास कर रहे हैं, जिनकी पहचान की पुष्टि जरूरी है।
ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि समय रहते इन पर प्रशासनिक कार्रवाई नहीं की गई और कोई अप्रिय घटना घटित होती है, तो उसकी जिम्मेदारी नगर परिषद और संबंधित प्रशासन की होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE