BREAKING NEWS
KHABAR : 7 अगस्त से शुरू होगा मुख्यमंत्री.. <<     NEWS : ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर सैनिक स्कूल.. <<     NEWS : जिला निष्पादक समिति की बैठक में शिक्षा,.. <<     ईवीएम की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस.. <<     NEWS : मेवाड़ के दादा गणपति महोत्सव की तैयारियां.. <<     NEWS : आत्म साधना की पूर्णाहुति, संथारा साधना.. <<     मुरैना में बड़ी कार्रवाई,तीन दिन से बंद थी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स सिंडिकेट पर सबसे बड़ा.. <<     BIG NEWS : 22 वर्षों तक मातृभूमि की सेवा के बाद नीमच.. <<     खरगोन में बारिश का रौद्र रूप, सिरवेल महादेव.. <<     KHABAR : AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान पहुंचे.. <<     गुना पुलिस की बड़ी कामयाबी: युवक-युवती से लूट.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव विकास सेवा समिति.. <<     BIG NEWS : खेत में बिछा था मौत का करंट..., तभी वहां.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय में.. <<     BIG NEWS : बछड़े को बचाने दौड़ा किसान, खुले बिजली.. <<     NEWS : निर्वाचन से पहले अलर्ट, चुनावी तैयारियां.. <<     NEWS : शंभूपुरा की संध्या चौपाल में सुनीं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2025, 8:05 pm
KHABAR : आरोग्य भारती जिला नीमच द्वारा “स्वस्थ जीवन शैली” पर व्याख्यान सम्पन्न, डॉ. रमेश टेवानी ने कहा- निरोगी जीवन के लिए प्राकृतिक आहार, सकारात्मक सोच और नियमित नींद जरूरी है, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आरोग्य भारती जिला नीमच द्वारा उषा चिकित्सालय में “स्वस्थ जीवन शैली” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. रमेश टेवानी ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया।
डॉ. टेवानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यदि हम स्वस्थ और निरोग रहना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने खानपान की आदतों में सुधार करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि “स्वस्थ जीवन शैली, सुपोषित आहार, मानसिक संतुलन और आनंदमय जीवन” ही निरोगी जीवन का मूल मंत्र है। आज अधिकांश लोग कब्ज जैसी समस्या से ग्रस्त हैं, और इससे बचाव के लिए कच्चे एवं अधपके आहार का सेवन, मौसमी फल, सलाद, अंकुरित अनाज तथा मोटे अनाज को अपने आहार में शामिल करना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि “अच्छी नींद लें, प्रसन्न रहें और जीवन में सकारात्मक सोच को अपनाएं, यही निरोगी जीवन की कुंजी है।”
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि के पूजन-अर्चन से किया गया।
इस अवसर पर आरोग्य भारती मालवा प्रांत के प्रथम उपचार प्रमुख डॉ. आशीष जोशी, जिला अध्यक्ष अजय भटनागर, राजमल व्यास, पुष्पलता सक्सेना सहित कई गणमान्य अतिथियों द्वारा डॉ. रमेश टेवानी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन आरोग्य भारती जिला सचिव डॉ. आशीष कुमार सोनी ने किया, तथा आभार प्रदर्शन डॉ. राजकुमार मालानी ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से दीपक, बीजेपी कुशाभाऊ मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, साहित्य परिषद जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी, निल डबकरा, टीना गेहलोत, कु. अनुष्का सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE