BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2025, 1:17 pm
KHABAR : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कुक्षी में चौथी राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मनोबल, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कुक्षी में चौथी राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का बुधवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। उ‌द्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम कुक्षी विशाल धाकड़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। इसके पश्चात मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर हार्दिक स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि धाकड़ ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों में टीम भावना और सहयोग की अहम भूमिका होती है। बास्केटबॉल की यह विशेषता जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी हमें अनुशासन और समर्पण सिखाती है।

इस अवसर पर ई.एम.आर.एस. कुक्षी की छात्राओं ने आकर्षक आदिवासी नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। प्रतियोगिता में भोपाल, इंदौर, जबलपुर और शहडोल जोन के कुल 11 जिलों की गर्ल्स एवं बॉयज टीमें हिस्सा ले रही हैं। टीमें अंडर-14 एवं अंडर-19 श्रेणी में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी। खिलाड़ियों और दर्शकों के उत्साह से विद्यालय परिसर का वातावरण खेल भावना और उमंग से सराबोर है। आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेश सिन्हा, ई. एम.आर.एस. कुक्षी के प्राचार्य विजय कुमार तथा जिला खेल अधिकारी राधेश्याम गढ़वाल शामिल हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE