BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 1, 2025, 1:25 pm
BIG NEWS : पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का दौरा, राजनीति का अखाड़ा बना मालवा का नीमच, आमने-सामने हुए कांग्रेस व भाजपा के सैंकड़ों कार्यकर्ता, रैलियों और प्रदर्शनों से गरमाया माहौल, मौके पर बन रही ये स्थिति, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज सोमवार को नीमच में वोट अधिकार सत्याग्रह रैली का नेतृत्व करेंगे। रैली गांधी भवन से शुरू होकर कलेक्टोरेट तक पहुंचनी है। कांग्रेस रैली में वोट चोरी, किसानों को फसल बीमा राशि का भुगतान न होना, बारिश से फसल बर्बादी, सोयाबीन में पीला मोजेक रोग और सत्ता के दबाव में रेडक्रॉस चुनाव रद्द होने जैसे मुद्दे उठाएगी।

कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए बड़ी संख्या में खुर्शीद टॉकीज पहुंचे और वोट चोर गद्दी छोड़ जैसे नारे लगाए। हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को वहीं रोक लिया।

उधर, भारत माता चौराहा पर भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदर्शन कर जीतू पटवारी का पुतला दहन किया और उनकी तस्वीर पर चप्पलें मारीं। भाजपा कार्यकर्ता महिलाओं का सम्मान बढ़ाओ, गंदी राजनीति हटाओ और राहुल गांधी माफी मांगों जैसे नारे लगाते रहे। 
इस तरह नीमच सोमवार को भाजपा और कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन का अखाड़ा बना रहा। माहौल गर्माने से प्रशासन के लिए स्थिति चुनौतीपूर्ण रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE