रतलाम। 27 से 31 अगस्त तक चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में रतलाम जिले के चार खिलाड़ियों ने मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगिता में आराध्या शर्मा ने रजत पदक जीतकर मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया। आराध्या शर्मा रतलाम जिले की पहली खिलाड़ी हैं जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर राज्य का नाम ऊंचा किया। साथ ही चिन्मया मिश्रा, प्रतिज्ञा कुंवर और पिंकी रोहिदास ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर मध्यप्रदेश का मान बढ़ाया।
इस अवसर पर एमेच्योर किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ़ मध्यप्रदेश के अध्यक्ष विनोद सोनडावल और महासचिव आशुतोष दादीच ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। मध्यप्रदेश टीम के कोच अभिषेक राठौर, सूर्य प्रताप और राहुल सर, और टीम मैनेजर यक्ष राठौर ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन में विशेष भूमिका निभाई। निर्णायक की भूमिका विजय भारतीय, जितेंद्र राठौड़ और सचिन सक्सेना ने निभाई। शहर में खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को लेकर खुशी की लहर है।