कंजार्डा। ग्राम भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर कंजार्डा में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी आचार्य दीदी का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक ही ऐसा पुरुषार्थ है, जो निस्वार्थ भाव से कार्य करते हुए बच्चों का भविष्य संवारता है। देश के नेता, इंजीनियर, डॉक्टर और समाजसेवी सभी का निर्माण एक शिक्षक ही करता है। जिस देश में शिक्षक का अनादर होता है, वहां की शिक्षा व्यवस्था भी कमजोर हो जाती है।
इस अवसर पर आचार्य दीदी को श्रीफल और कलम भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रानी के छाजा पर हुआ। साथ ही सहभोज का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राधाकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण कर अतिथि राजेंद्र जैन एवं महेंद्र भटनागर ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधानाचार्य घनश्याम मालवीय ने किया।