BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 19, 2025, 3:19 pm
BIG REPORT : भारतीय जनता पार्टी के लिए ऐतिहासिक रहा आज का दिन, लंबे समय से प्रतीक्षित भाजपा कार्यालय की भूमि की हुई रजिस्ट्री, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारतीय जनता पार्टी के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। लंबे समय से प्रतीक्षित भाजपा कार्यालय की भूमि की रजिस्ट्री शुक्रवार को जिला कलेक्टर परिसर स्थित पंजीयक कार्यालय में पूरी हुई। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवान सबनानी विशेष रूप से मौजूद रहे।

नया कार्यालय सेंट्रल स्कूल रोड पर बंगला नंबर 60 में बनेगा, जिसके लिए 20,000 वर्गफुट भूमि का अधिग्रहण किया गया है। पार्टी ने इसके लिए 1.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया है, जबकि रजिस्ट्री शुल्क के रूप में 13 लाख रुपये जमा किए गए।

रजिस्ट्री पूरी होते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने लड्डू बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। इसके बाद प्रदेश महामंत्री भगवान सबनानी ने विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल सहित पदाधिकारियों के साथ भूमि का निरीक्षण किया।

पदाधिकारियों ने बताया कि जल्द ही कार्यालय भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। यह आधुनिक कार्यालय पार्टी की गतिविधियों को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाएगा। इस अवसर पर भगवान सबनानी का साफा बांधकर भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, हेमंत हरित, निलेश पाटीदार, दारा सिंह यादव, मोहन राणावत, सुखलाल पंवार, सत्यनारायण गोयल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE