मंदसौर। उप निरीक्षक कर्मेंद्र सांवले ने जानकारी दी कि जिला आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। 15 सितम्बर से 18 सितम्बर तक विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें शहर व आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से मदिरा विक्रय, परिवहन एवं भंडारण करने वालों पर कार्यवाही की गई।
कार्रवाई के दौरान, इंद्रानगर से नरेंद्र पिता लक्ष्मीनारायण से 12 पाव प्लेन देशी मदिरा, सीतामऊ फाटक से विजय मोई पिता मोहनलाल से 18 पाव प्लेन देशी मदिरा, सीतामऊ फाटक से ही विनोद पिता पारुमल से 8 बीयर केन एवं 9 पाव प्लेन देशी मदिरा एवं अभिनंदन नगर से बंकट पिता भवानी से 21 पाव प्लेन देशी मदिरा, वीरेंद्र पिता कैलाश से 15 पाव प्लेन देशी मदिरा जब्त की। इस प्रकार कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया। जब्त की गई अवैध शराब का कुल मूल्य 6585 रुपए आँका गया। आबकारी विभाग की यह कार्रवाई उप निरीक्षक अमित तेकाम, आरक्षक केशव मेहता, महेश कारपेंटर, अनील निनामा एवं सिद्धार्थ गुप्ता के विशेष सहयोग से संपन्न हुई।