BREAKING NEWS
REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प पखवाड़े के तहत कोज्या पहुंचे.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     BIG NEWS : 20 हजार का इनामी मादक पदार्थ तस्कर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 8 बड़ी खबरें: बारिश से.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG VIDEO NEWS: मौत बनकर गिरा पेड़! कटाई के दौरान मजदूर.. <<     BIG VIDEO NEWS : फर्जी सिम से साइबर ठगी का खेल, खाकी ने.. <<     BIG NEWS : इंदौर से पुणे जाने की तैयारी में थी.. <<     BIG NEWS : 23 सितंबर को बिजली रहेगी बंद..., रेलवे.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: UPI हड़ताल से कैबिनेट.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 6 अक्टूबर को.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग में धूमधाम से निकला भगवान.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी हाई स्कूल में उत्साह और उमंग के.. <<     BIG NEWS : करोड़ों की शासकीय जमीन की सुरक्षा पर उठे.. <<     KHABAR : जल झूलनी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली रोड पर भयानक सड़क हादसा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 20, 2025, 1:45 pm
KHABAR : हार्टफुलनेस और ब्रह्माकुमारी संस्थान के सान्निध्य में आध्यात्मिक स्‍नेह मिलन संपन्न, लगभग 40 सेवा संस्थाओं की महिला प्रतिनिधियों ने लिया सम्मेलन में भाग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अपनी वास्तविक प्रकृति की प्रसन्‍न और पुलकित अवस्था को महसूस करना और उसे अपने मन, बुद्धि और हृदय में अनुभव करना तथा अपनी आत्मा का दिव्य प्रकाश जो शरीर में मौजूद है उसका गहराई से अनुभव कर ध्यान की अवस्था में खो जाऐं यही हार्टफुलनेस व ब्रह्माकुमारी संस्थान का मिला जुला लक्ष्य लेकर 40 से अधिक सेवा संस्थानों जिनमें मुख्य रूप से हार्टफुलनेस, ब्रह्माकुमारी संस्थान, गायत्री परिवार, इस्कॉन, राधास्वामी सत्संग, एन.एस.एस.जी.ग्रुप, गुरूद्वारा समिति, सी.आर.पी.एफ. क्लब, आर्ट ऑफ लिविंग, लायंस क्लब, इनरव्हील क्लब, कबीर पंथ, आर्य समाज, सहजयोग, आनंदो ग्रुप, सेवा भारती, विश्व हिन्दू परिषद, ज्ञानोदय ग्रुप, बैंकर्स क्लब, उत्साह फाउण्डेशन, परशुराम सेना, जिटो ग्रुप, मीरा मंडल आदि की प्रमुख महिला प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सीटीसी हाउस पर यह आध्यात्मिक स्‍नेह मिलन का आयोजन सम्पन्‍न हुआ । कार्यक्रम की प्रमुख व्यवस्थापक आई.जी. की धर्मपत्‍नि रजनी दत्ता ने सभी का स्वागत किया तथा कार्यक्रम की शुरूआत में ब्रह्माकुमारी संस्थान की सबझोन संचालिका राजयोगिनी बी.के.सविता दीदी, रजनी दत्ता, बी.के.श्रुति दीदी एवं दीपाली अरोरा ने संयुक्त रूप से चारों दिशाओं की जागृति हेतु दीप प्रज्‍जवलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया । इसके पश्‍चात प्रत्येक संस्थान की प्रमुख महिला प्रतिनिधियों ने भी दीप प्रज्‍जवलित किये । रजनी दत्ता ने स्वागत भाषण के साथ साथ कॉमेन्ट्री के द्वारा रिलेक्सेशन का अभ्यास करवाया । तत्‌पश्‍चात पांच प्रमुख बिन्दुओं जिसमें मन की शांति एवं युवाओं के लिए उचित मार्गदर्शन विषय पर बी.के.श्रुति दीदी ने व्याख्या कर डीप साइलेंस की अनुभूति करवाई तत्‍पश्‍चात प्रकृति की शांति तथा विश्‍व शांति के लिए दीपाली अरोरा ने व्याख्या कर मेडिटेशन साईलेंस म्यूजिक पर ध्यान करवाया तथा पांचवे बिन्दु के रूप में सारे विश्व की अकाले मृत्यु प्राप्त दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए राजयोगिनी बी.के.सविता दीदी ने रनिंग कॉमेन्ट्री कर गहन शांति के प्रकम्पन प्रवाहित किये । कार्यक्रम के उल्लेखनीय अविस्मरणीय पल तब सभी के दिलों पर छा गए जब सबने एक सुर से परमपिता परमेश्‍वर से हाथ जोड़कर सर्व मंगल कामना के सुंदर गीत पर प्रार्थना की एवं सभी महिला प्रतिनिधियों ने एक दूसरे के हाथ में हाथ लेकर विश्‍व शांति की कामना से ग्लोब की परिक्रमा कर प्रार्थना के साथ विश्‍व शांति के प्रकम्पन्‍न भी प्रवाहित किये । कार्यक्रम का सफल संचालन बी.के. श्रुति दीदी एवं समाज सेवी संगीता शर्मा ने मिले जुले रूप से किया । सभी ने रजनी दत्ता द्वारा की गई सुंदर व्यवस्थाओं के लिए उनका आभार प्रकट किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE