मंदसौर। थाना दलौदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों से 1 किलोग्राम अल्प्राजोलम और 5 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देश पर एएसपी तेर सिंह बघेल और एसडीओपी कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनोज गर्ग की टीम ने कार्रवाई की।

18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर महू-नीमच हाईवे सावलिया गौशाला के पास नाकाबंदी की गई। इस दौरान संदिग्ध बाइक को रोककर तलाशी ली गई। चालक ने अपना नाम मोहम्मद इकबाल (55) निवासी भैसोदामंडी और पीछे बैठे युवक ने रामेश्वर गुर्जर (41) निवासी गुर्जरों का खेड़ा, झालावाड़ (राजस्थान) बताया। तलाशी में इकबाल के पास से 1 किलो अल्प्राजोलम और रामेश्वर के पास रखे थैले से 5 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ।

जप्त माल की कुल कीमत लगभग 3.10 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ थाना दलौदा में अपराध क्रमांक 373/2025, धारा 8/22, 15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

जप्त सामग्री-
- 1 किलो अल्प्राजोलम (कीमत 2 लाख)
- 5 किलो डोडाचूरा (कीमत 20 हजार)
- एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल (कीमत 90 हजार)

थाना प्रभारी मनोज गर्ग व उनकी टीम के सराहनीय प्रयास से कार्रवाई सफल रही। पुलिस ने कहा है कि मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।
