चित्तौड़गढ़। हर वर्ष की तरह इस बार भी श्री रामद्वारा, बूंदी रोड, चित्तौड़गढ़ में नवाह्न रामायण पाठ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह पावन अनुष्ठान नवरात्रि के शुभ अवसर पर 22 सितंबर 2025, सोमवार से प्रारंभ होकर पूरे 9 दिनों तक चलेगा।
मंडल अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन संत रमताराम जी एवं उनके शिष्य दिग्विजय राम जी के पावन सानिध्य में संपन्न होगा। इस कार्यक्रम का संयोजन रामायण मंडल नगर, चित्तौड़गढ़ द्वारा किया जा रहा है।
प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से 9:30 बजे तक रामायण पाठ का वाचन होगा। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से सपरिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित पधारकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
आयोजन विवरण-
कार्यक्रम: नवाह्न रामायण पाठ
दिनांक: 22 सितंबर 2025 से लगातार 9 दिन
समय: प्रातः 7:00 बजे से 9:30 बजे तक
स्थान: श्री रामद्वारा, बूंदी रोड, चित्तौड़गढ़
संत सानिध्य: संत रमताराम जी एवं शिष्य दिग्विजय राम
आयोजक: रामायण मंडल नगर, चित्तौड़गढ़