सरवानिया महाराज। शहर में मां दुर्गा की नो दिन तक अलग अलग रुपों की भक्ति के पर्व का आगाज शारदीय नवरात्र पर्व से होगा । इन नो दिनों में भक्तों की आस्था भजनों और नैवेद्य से सजेगी। आयोजन को लेकर जंहा गरबा उत्सव समितियों ने तैयारियां पूरी कर ली है वहीं कानुन और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने भी कमर कस ली है। किसी भी प्रकार कि गड़बड़ी ना हो इसके लिए पुलिस ने शनिवार को आयोजन समितियों से संवाद कर फ़ीड बेक लिया। बैठक को पुलिस चोकी प्रभारी श्याम कुमावत ने संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर एवं दण्डाधिकारी हिमांशु चंद्रा द्वारा जारी आदेश का पालन एवं पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशों का पालन तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया।
शहर सहित आसपास क्षेत्र में होने वाले गरबा महोत्सव, गरबा पांडाल, आमरास्तें , बेरिकेडिंग, रात्रि में समय सीमा में आयोजन विश्राम, महिला वालिंटियर तथा गरबा स्थल पर स्थापित मुर्ति के पास दिन तथा रात्रि में सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयोजन को लेकर पुलिस ने स्पष्ट किया कि हम हरसंभव समितियों को सहयोग प्रदान करेंगे कोई भी कानून अपने हाथ में ना लें , किसी भी प्रकार कि अप्रिय घटना की जानकारी तत्काल पुलिस चौकी पर दें। पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी आयोजन स्थल पर पहुंच कर जानकारी लेती रहेगी। इस दौरान नपं अध्यक्ष रुपेन्द्र जैन ने प्रकाश व्यवस्था को लेकर परिषद के इलेक्ट्रिशियन कारुलाल खाती को सभी आयोजन स्थलों के आस पास तथा आम रास्तों में प्रकाश व्यवस्था को व्यवस्थित करने की कहा।
भजन नैवेद्य गरबा डांडिया रास से सजेगी आस्था-
शहर में मां दुर्गा पांच स्थानों पर विराजमान होकर लोगों के दुखड़े दुर करेंगी। भक्त इन नो दिनों में भजन गरबा डांडिया रास और नैवेद्य से आस्था को सजायेंगे। श्री कालकाल माता मंदिर खटीक मोहल्ला , सुथार मोहल्ला , मिडिल स्कूल पाल मोहल्ला, हायर सेकेंडरी स्कूल उपरेड़ा रोड़, बाबा रामदेव मंदिर जावी रोड़ पर आयोजन किया जा रहा है। बैठक में भाजपा मण्डल अध्यक्ष अर्जुन माली, नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्रसिंह जैन , नगर भाजपा अध्यक्ष हेमंत पुरोहित, कारुलाल पाल, प्रभूलाल पाटीदार खजुरी वाले, राजू सालवी, सचिन चौहरा, रोहित धोबी, श्याम सेन , कारुलाला सुथार, विष्णु राठौर , उमेश राठौर सहित कई लोग उपस्थित थे। इस दौरान हेड मुहरीर गोविंद सिंह हाड़ा , एस आई रामबिलास सोलंकी, किशनसिंह परिहार, अजित कुमावत , नंदकिशोर राठौर, गोविंद सिंह चुण्डावत, गोपाल पाटीदार, विजय सिंह सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।