नीमच। गांव कुंडालिया निवासी नागेश्वर के बड़े भाई स्व. बद्रीलाल गुर्जर के बड़े पुत्र अंबालाल गुर्जर का दुखद निधन आज दिनांक 21/9/25 को हो गया, उनके निधन से पूरे परिवार एवं समाज में शोक की लहर व्याप्त है। स्व. अंबालाल गुर्जर की शव यात्रा आज सुबह निवास स्थान से निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन एवं ग्रामवासी शामिल हुए। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दे। उपरोक्त जानकारी पत्रकार बद्रीलाल गुर्जर ने दी।