BREAKING NEWS
REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प पखवाड़े के तहत कोज्या पहुंचे.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     BIG NEWS : 20 हजार का इनामी मादक पदार्थ तस्कर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 8 बड़ी खबरें: बारिश से.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG VIDEO NEWS: मौत बनकर गिरा पेड़! कटाई के दौरान मजदूर.. <<     BIG VIDEO NEWS : फर्जी सिम से साइबर ठगी का खेल, खाकी ने.. <<     BIG NEWS : इंदौर से पुणे जाने की तैयारी में थी.. <<     BIG NEWS : 23 सितंबर को बिजली रहेगी बंद..., रेलवे.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: UPI हड़ताल से कैबिनेट.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 6 अक्टूबर को.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग में धूमधाम से निकला भगवान.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी हाई स्कूल में उत्साह और उमंग के.. <<     BIG NEWS : करोड़ों की शासकीय जमीन की सुरक्षा पर उठे.. <<     KHABAR : जल झूलनी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 21, 2025, 11:53 am
KHABAR : अखिल भारतीय कालिदास समारोह 2025 के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ की सहभागिता, पढ़े मोहन नागदा की खबर

Share On:-

नीमच। अखिल भारतीय कालिदास समारोह 2025 के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताएँ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, नीमच के प्रांगण में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुईं। वर्ष 1958 से चली आ रही यह परंपरा विद्यार्थियों की प्रतिभा को नई ऊँचाइयाँ प्रदान कर रही है।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती पूजन से हुआ। सरस्वती वंदना चंदा सोलंकी ने प्रस्तुत की। सहायक संचालक मनोज जैन का स्वागत दिग्विजय पालीवाल ने किया। संस्थान की प्राचार्य पुष्पांजलि तिवारी का स्वागत एवं संस्कृत गीत भाग्यवंती निमावत ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन संस्कृत प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी भगवतीलाल शर्मा ने किया। इस अवसर पर संभाषण, श्लोक-पाठ एवं चित्रकला प्रतियोगिताएँ आयोजित हुईं। निर्णायक मंडल में दिग्विजय पालीवाल, हेमलता वर्मा एवं शिक्षा शर्मा सम्मिलित रहे।

प्रतियोगिता परिणाम-
प्रथम स्थान-
संभाषण : शरद नागदा (कक्षा 12, उत्कृष्ट मनासा)
श्लोक-पाठ : प्रद्युम्न (कक्षा 12, उत्कृष्ट नीमच)
चित्रकला : साक्षी (कक्षा 9, सांदीपनी विद्यालय मनासा)

द्वितीय स्थान-
संभाषण : खुशबू (कक्षा 9, सांदीपनी विद्यालय नीमच)
श्लोक-पाठ : हर्षित (कक्षा 11, उत्कृष्ट मनासा)
चित्रकला : रौनक (कक्षा 9, सांदीपनी विद्यालय जावद)

तृतीय स्थान-
संभाषण : अनम बी (कक्षा 9, सांदीपनी विद्यालय जावद)
श्लोक-पाठ : कुंजबाला गोपाल (कक्षा 10, सांदीपनी विद्यालय जावद)
चित्रकला : शीतल (कक्षा 12, उत्कृष्ट नीमच)

विजेताओं को प्रमाण-पत्र सहायक संचालक जैन के करकमलों से प्रदान किए गए। इस अवसर पर सहायक संचालक एवं प्राचार्य महोदया ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायी उद्बोधन दिया। निर्णायक मंडल ने भी उत्साहवर्धन करते हुए विद्यार्थियों को नई दिशा प्रदान की।

कार्यक्रम का समापन संस्था की गतिविधि प्रभारी इंदिरा लोहार के आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।
यह आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा संवर्धन एवं कालिदास की सांस्कृतिक परंपरा के संरक्षण की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE