चित्तौड़गढ़। युवा की ऊर्जा को सही दिशा देने से ही शक्तिशाली समाज का निर्माण होगा। यह विचार ब्रह्माकुमारी प्रताप नगर में राजयोगिनी आशा दीदी ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने में युवाओं की प्रमुख भूमिका है, युवा आशावादी है। अभियान के दौरान युवाओं को उनकी क्षमताओं से जागरूक कर उन्हें प्रेरित करना है उन्हें लक्ष्य के प्रति नई ऊर्जा का संचार करना है और साथ ही नशे एवं व्यसनों की बुरी आदत से मुक्त करना है। उन्होंने कहा कि नशे की लत के कई कारण है जिसमें प्रमुख रूप से जिज्ञासा, साथियों का दबाव, तनाव, शौक एवं दिखावा है। अगर युवा मानसिक रूप से मजबूत होंगे तो नशे के आदी नहीं हो सकते।
उन्होंने बताया कि जीवन में कभी निराश नहीं होना चाहिए जीवन के अंतिम क्षण तक पासा पलटा जा सकता है असफलता सदैव हमें पाठ पढ़ती है। उन्होंने कहा कि जितना हम बड़ों का सम्मान करते हैं उतनी दुआएं प्राप्त होती हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं से विशेष अनुरोध है कि मात्र शक्ति के प्रति सम्मान और आदर भाव बनाए रखें आज युवाओं में तनाव निराशा बढ़ती जा रही है। युवा कल जीवन का सर्वश्रेष्ठ कल है इस काल में युवा मानसिक बौद्धिक एवं शारीरिक क्षमताओं को जितना बढ़ाना चाहे बढ़ा सकते हैं। इसके पश्चात सभी से शपथ दिलाई कि अपने जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान को नशा मुक्त बनाने का दृढ़ संकल्प करते हैं मैं अपने देश को नशा मुक्त बनाने के लिए भरकस प्रयास करूंगा। सर्व पितृ अमावस्या के उपलक्ष में सभी दिवंगत आत्माओं को पूर्वज आत्माओं को भोग स्वीकार कराया गया।