रतनगढ़। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत वन विभाग द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन रतनगढ़ वन मंडल में किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधा रोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सखलेचा का स्वागत उपखंड अधिकारी दशरथ अखंड, वन रेंज अधिकारी प्रताप लाल गेहलोद एवं विपिन प्रभात जावद ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।
इस अवसर पर विधायक सखलेचा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं, नागरिकों एवं वन समिति सदस्यों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा जैसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता लाने और भविष्य की पीढ़ियों के लिए हरित विरासत छोड़ने का माध्यम हैं।
कार्यक्रम में मंडल महामंत्री पिंकेश मंडोवरा, नगर परिषद अध्यक्ष कचरूलाल गुर्जर, जिला मंत्री सतीश व्यास, मंडल मंत्री केशव प्रसाद चारण, वरिष्ठ नेता शंकर लाल गुर्जर, सभापति नीतू पाराशर, ओम सेन बाउजी, शिवशंकर शर्मा, नितेश सेन, रोशन बंजारा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं वन समिति सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वन विभाग की टीम द्वारा किया गया।