नीमच! दिनांक 21 सितंबर 2025, "जो अंग्रेज ना कर पाए वो ये हुक्काम कर देंगे" अदम गोंडवी की इन पंक्तियों को उद्धृत करते हुए कॉमरेड रामविलास गोस्वामी सीटू के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस ट्रेड यूनियन डिस्प्यूट एक्ट, प्रेस एडिशन एक्ट और भूमि अधिग्रहण कानून में बदलाव अंग्रेज करना चाहते थे। जिसे शही दभगत सिंह और उनके साथियों ने असेंबली में बम फेंक कर रोका था, उन्ही श्रम कानून , भूमि अधिग्रहण कानून में और प्रेस पर तमाम पाबंदी लगाने वाले नियम बनाकर वर्तमान व्यवस्था मेहनतकश वर्ग को पूंजीपतियों का गुलाम बनाए रखना चाहती है। वे यहां जांगीड़ ब्राह्मण धर्मशाला में 20 सितंबर को संपन्न हुए सीटू के जिला सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार इन कानून में बदलाव कर रही है और जो कानून नहीं बदल पा रही है वह पिछले दरवाजे से राज्य सरकार द्वारा बदलवा रही है। हमारी ड्यूटी है कि हम भी इस देश के महान क्रांतिकारियों की तरह सड़क पर उतरकर आंदोलन करके सरकार के इन कदमों को रोकें।उन्होंने कहा कि संविधानिक संस्थानों पर लगातार हमले और संविधान के साथ छेड़छाड़ यह बताता है कि सरकार के इरादे बिल्कुल भी नेक नहीं है, इस देश के मजदूरों ने लगातार 21 राष्ट्रीय हड़ताल करके सरकार के दमनकारी शोषणकारी चक्के की गति को धीमा कर रखा है लेकिन अब इसे पूरी तरह रोकना है और सरकार को नीतियों को बदलने के लिए मजबूर करना करना है।
सम्मेलन का उद्घाटन भाषण देते हुए इंदौर संभाग के प्रभारी कामरेड कैलाश लिंबोदिया ने कहा कि मेहनतकश वर्ग की सुरक्षा के लिए बने 45 श्रम कानून को हटाकर उनकी जगह चार श्रम संहिता बनाई जा रही है जो की अन्य अन्याय है उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार केंद्र सरकार से भी बड़ी मजदूर विरोधी निकली जिसने फैक्ट्री फैक्ट्री और ठेका उन्मूलन तथा कई कानून/ नियम की परिभाषा ही बदल दी है।
सम्मेलन में महासचिव रिपोर्ट कॉमरेड सुनील शर्मा ने रखी जिस पर आंगनबाड़ी यूनियन की जयश्री यादव और सुषमा गुप्ता, आशा यूनियन की शालिनी जयंत ,रेखा आर्य व गायत्री खारोल, औद्योगिक मजदूर एकता यूनियन के रवि नागदा व काजी नूरुल हसन,सीमेंट मजदूर यूनियन के गुणवंत लाल राठौर, दैनिक वेतन भोगी यूनियन के प्रहलाद वगाडा वशमसुद्दीन अंसारी, आउटसोर्स यूनियन के रमेश चंद्र गरासिया व आकाश गौड ,संविदा यूनियन के मनीष शर्मा, सुरक्षा गार्ड गनमैन एकता यूनियन के गोपाल सिंह राठौर व के माली, नल चालक व भृत्य यूनियन के बंसी लाल खारोल ने चर्चा पर हिस्सा लिया। सम्मेलन को जनवादी लेखक संघ की अध्यक्ष प्रियंका कविश्वर,मंदसौर सीटू महासचिव बालू सिंह, बीएसएनएल एंप्लॉईज यूनियन के केसी सेन जन नाट्य मंच के विजय बैरागी, पूर्व प्राचार्य श्री राधे श्याम शर्मा जनवरी नौजवान सभा के के नितेश यादव छात्र नेता लोकेश यादव ज्ञान मंदिर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर निरंजन गुप्ता राही ने अपनी क्रांतिकारी और बिरादराना शुभकामनाएं दी। सम्मेलन में जवद के मजदूर साथी दिनेश जटिया ने क्रांतिकारी गीत प्रस्तुत किया। सम्मेलन का समापन भाषण कॉमरेड किशोर जवेरी ने देते हुए कहा की मेहनतकश वर्ग की एकता ही इस समय की सबसे बड़ी जरूरत है।संचालन कॉमरेड शैलेंद्र सिंह ठाकुर ने किया। आभार कामरेड पंकज नागदा ने व्यक्त किया। सम्मेलन में 51 सदस्य पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी मंडल का गठन किया गया।