नीमच। महू रोड स्थित एक मूर्ति की दुकान पर कंप्रेसर फटने से एक 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का नाम सूरज पिता ललित माली है, जो कि निंबाहेड़ा का रहने वाला है। यह हादसा रविवार शाम को हुआ, जब सूरज अपने दोस्तों के साथ नवरात्रि के लिए मूर्तियां खरीदने आया था। मिली जानकारी के अनुसार मूर्ति को फिनिशिंग देते समय अचानक कंप्रेसर में तकनीकी खराबी आ गई और वह फट गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि सूरज के पैर में गंभीर चोटें आईं।हादसे के बाद सूरज के साथी उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया।