मंदसौर। रेलवे स्टेशन मंदसौर एवं मल्हारगढ़ में यात्रियों के मंगलसूत्र चोरी करने वाला आरोपी जीआरपी थाना नीमच की गिरफ्त में आ गया है। पुलिस ने सूचना तंत्र का उपयोग कर तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास शर्मा पिता आत्माराम शर्मा (उम्र 25 वर्ष), निवासी डिगांव माली, थाना अफजलपुर, जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया है।
रेल इंदौर पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ला के निर्देश और डीएसपी ज्योति शर्मा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। बताया गया कि आरोपी चालाकी और योजनाबद्ध तरीके से भीड़भाड़ वाले कोच एवं चलती ट्रेनों में यात्रियों का ध्यान भटकाकर महिलाओं के गले से मंगलसूत्र छीन लेता था। कई बार तो पीड़ित महिलाओं को घटना का अहसास भी तब होता था जब उनका मंगलसूत्र गायब हो जाता।
जीआरपी नीमच ने इस गंभीर प्रवृत्ति को गंभीरता से लेते हुए सतर्कता और चेकिंग बढ़ाई तथा सूचना तंत्र को मजबूत किया। इसी दौरान टीम ने आरोपी को दबोचने में सफलता प्राप्त की। प्रारंभिक जांच में आरोपी से दो सोने के मंगलसूत्र (मोती व पेंडल सहित) कुल 80,000 रुपये कीमती जब्त किए गए हैं।
आरोपी का विवरण
नाम – विकास शर्मा पिता आत्माराम शर्मा
उम्र – 25 वर्ष
निवासी – डिगांव माली, थाना अफजलपुर, जिला मंदसौर (म.प्र.)
जप्त संपत्ति
– 2 सोने के मंगलसूत्र (मोती व पेंडल सहित), कुल कीमत लगभग 80,000 रुपये।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सउनि कन्हैयालाल भाटी, प्रआर वर्दीचंद खंडेला, आरक्षक बाबू मतानिया, आरक्षक केशव सिंह और आरक्षक नरपाल सिंह की सराहनीय भूमिका रही।