जीरन। जीरन थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 में कल शाम 20 वर्षीय युवक प्रहलाद (पिताः श्यामलाल) ने अज्ञात कारणों से घर पर जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। घटना के बाद युवक की हालत गंभीर हो गई और परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों ने उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन प्रहलाद को मृत घोषित कर दिया गया।

युवक की मौत से परिवार सहित पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक जहरीला पदार्थ सेवन करने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, जांच के बाद ही वास्तविक वजह सामने आएगी।
