BREAKING NEWS
KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2025, 4:55 pm
BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब नीमच की तरफ से रवाना हुए तस्कर तो खाकी ने की घेराबंदी, फिर जैसे ही रोककर ली तलाशी, माजरा देख उड़ गए अधिकारियों के होश, भारी मात्रा में ले जा रहे थे माल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने नाकाबन्दी के दौरान एक बलेनो कार से 45 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा जब्त कर बालोतरा जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ कार्यवाही हेतू एएसपी सरिता सिंह के मार्गदर्शन व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल के सुपरविजन एंव थानाधिकारी सदर निम्बाहेडा संजय शर्मा पुलिस निरीक्षक के निर्देश पर बुधवार को एसआई सुरेश चन्द व जाप्ता एएसआई प्रहलाद सिंह, हैड कानि. पुष्पराज सिह, कानि सूर्यभान सिंह, दयाराम, धर्मचन्द, जगदीश, आशिष व चालक हैडकानि महावीर सिंह द्वारा थाने के बाहर नाकाबन्दी शुरु की। इसी दौरान प्रतापगढ-नीमच की तरफ से आई एक बलेनो कार को रूकवाकर तलाशी ली गई तो कार के अन्दर काले रंग के तीन प्लास्टिक के कट्टे मिले, जिनमे भरा कुल 45 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा को जब्त किया गया। घटना में प्रयुक्त बलेनो कार को जब्त कर दोनों आरोपी बालोतरा जिले के समदड़ी थानांतर्गत फुलन निवासी प्रभुराम पिता बलवन्तराम विश्नोई तथा किशोर सिंह पिता चौथ सिंह राठोड को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE