मुरैना। जिले की ग्राम पंचायत पिपरई, जनपद पंचायत मुरैना में आज स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर भव्य स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मुरैना कमलेश कुमार भार्गव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” अभियान के तहत जिला पंचायत मुख्यालय सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों, स्कूलों, सार्वजनिक स्थलों और संस्थानों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया कार्यक्रम में सीईओ जनपद अजय वर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, महिलाएँ, युवा और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। सभी ने सामूहिक श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश समाज में पहुँचाया।
वही मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलेश कुमार भार्गव ने स्वयं श्रमदान कर सफाई कार्य में भाग लिया और लोगों को प्रेरित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा “स्वच्छता ही सेवा है। स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है। पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन दर्शन ‘एंटोदय’ हमें प्रेरित करता है कि हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सुविधा पहुँचाएँ। स्वच्छता उसी दिशा में एक बड़ा कदम है। आज हमें संकल्प लेना चाहिए कि स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ और स्वच्छ समाज का निर्माण करें।”
इस मौके पर सामूहिक स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई, जिसमें सभी उपस्थित जनों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने घर, कार्यस्थल और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभाएँगे। वही पूरे जिले में आज सुबह 8 से 9 बजे तक सभी ग्राम पंचायतों में श्रमदान के माध्यम से सामूहिक सफाई अभियान चलाया गया।