BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 4, 2025, 5:44 pm
KHABAR : भाजपा किसान हितैषी सरकार, मुआवजे को लेकर भ्रम न फैलाएं कांग्रेस, भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर ने साधा निशाना, पढ़े हरिओम माली की खबर

Share On:-

जीरन। भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह किसान हितैषी है और किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा निर्धारित मानकों के अनुसार दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस किसानों को गलत जानकारी देकर भ्रमित कर रही है।

गुर्जर ने बताया कि राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) के अनुसार छोटे और बड़े किसानों के लिए रबी एवं खरीफ फसलों के मुआवजा दर पहले से तय हैं। नुकसान के प्रतिशत के हिसाब से ही मुआवजा राशि मिलती है जैसे 50% नुकसान पर 50% दर से मुआवजा दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि 500 या 700 प्रति बीघा जैसी अफवाहें पूरी तरह निराधार हैं। जिन किसानों की एक हेक्टेयर से कम भूमि है, उन्हें भी न्यूनतम आधार पर मुआवजा मिलेगा।

मदन गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को पहले खुद सही जानकारी समझनी चाहिए और फिर किसानों तक सच्चाई पहुंचानी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद सुधीर गुप्ता, मंत्री बंशीलाल गुर्जर, विधायक दिलीप सिंह परिहार, ओमप्रकाश सकलेचा और माधव मारु का किसान हित में किए जा रहे प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE