नीमच। वरिष्ठ पत्रकार और बाबजी नेटवर्क के आधार स्तम्भ अब्दुल अली ईरानी के छोटे भाई बुरहान ईरानी का कल मंगलवार को मुंबई में ईलाज के दौरान अल्प आयु में निधन हो गया था। मरहूम बुरहान ईरानी को आज बुधवार रात 8 बजे दाउदी बोहरा कब्रिस्तान बुरहानी बाग में सुपूर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान बोहरा समाज सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने खिराजे अकीदत पेश किए। बुरहान ईरानी के निधन से समूचे समाज व शहर में शोक की लहर है।