नीमच। छिंदवाड़ा में जहरीली कफ सिरप पीने से 22 मासूम बच्चों की मौत के बाद पूरे प्रदेश में आक्रोश फैलता जा रहा है। इसी कड़ी में पुरे नीमच जिले में कांग्रेस ने विरोध स्वरूप कैंडल मार्च निकालकर प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाए।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मासूमों की मौत का जवाब दो, भ्रष्ट सरकार हाय-हाय, स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफ़ा दो जैसे नारे लगाए और सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। कैंण्डल मार्च के आयोजन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने ग्राम जावी एवं जावद में सहभागिता करी। वहीं पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल ने नीमच शहर ब्लॉक के कार्यक्रम में उपस्थित रहे। जावद के आयोजन में प्रदेश सचिव सत्यनारायण पाटीदार व पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कांठेड़ ने कार्यकर्ताओं के साथ बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित करी।
जावद में जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरूण बाहेती ने कहा की छिंदवाड़ा की घटना ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की सच्चाई उजागर कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी अस्पतालों में बच्चों को जो कफ सिरप दी गई, वह दवाई नहीं, बल्कि जहर थी। श्री बाहेती ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी बच्चों के असामायिक निधन पर शोक व्यक्त करती है। कांग्रेस की शोक संवेदनाएं मृत बच्चों के परिवारों के साथ में है। बाहेती ने कहा की स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला को इस घटना के बाद नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दे देना चाहिए।
जिले में यहां निकाले कांग्रेस कैंडल मार्च-
जावद ब्लॉक में जावद नगर में इंदिरा गांधी कॉम्प्लेक्स से प्रारम्भ होकर पूरे नगर में कैंण्डल मार्च किया।
रतनगढ़ ब्लॉक में रतनगढ़ नगर में सब्जी मंडी से गांधी चबूतरे तक पैदल मार्च किया।
सिंगोली ब्लॉक में सिंगोली नगर में गांधी भवन से पैदल मार्च निकाला गया, जिसने नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया।
मनासा ब्लाक के मनासा नगर में विजय स्तंभ चौराहा पर कैंडल मार्च का आयोजन किया।
कुकड़ेश्वर ब्लॉक में कुकडेश्वर नगर में कांग्रेस कार्यालय से प्रारम्भ मुख्य बाजार में कैंडल मार्च निकाला गया।
नीमच शहर ब्लॉक में गांधी भवन नीमच से विजय टॉकिंज चौराहा तक कैंण्डल मार्च निकाला।
जीरन ब्लॉक के जीरन नगर में सरदार पटेल चौक पर कैंडल मार्च आयोजन किया गया।
नीमच ग्रामीण ब्लॉक 01 के ग्राम जावी में हनुमान मंदिर चौक से कैंडल मार्च प्रारम्भ होकर गाँव में निकाला गया।
जिले में सभी जगह कैंडल मार्च के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कफ सिरप से मासमों की मौत पर स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के इस्तीफे की मांग की गई। जिले के आयोजनों में ब्लॉक अध्यक्षगण ओम प्रकाश राव जावद,गोविंद सिंह सांडा रतनगढ़, मनीष जैन सिंगोली, विनोद दक जीरन,राकेश अहीर मोनू लोक्स नीमच,बलवंत पाटीदार नीमच ग्रामीण, श्याम सोनी मनासा,कैलाश राठौड़ कुकडेश्वर ने सक्रियता सहभागिता निभाई।