नीमच। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने गुरुवार को पार्टी की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की थी। इसमें नीमच जिले के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इस नियुक्ति के साथ ही पवन पाटीदार नीमच जिले के प्रमुख नेताओं में शुमार हो गए हैं। खंडेलवाल ने दीपावली के तीसरे दिन घोषित कार्यकारिणी में चार प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की थी, जिनमें पवन पाटीदार भी शामिल हैं।
पवन पाटीदार ने आज प्रदेश कार्यालय भोपाल में अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए कहा कि आपके द्वारा सौंपी गई इस अहम जिम्मेदारी को मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करूंगा।