चित्तौड़गढ़। प्रताप सेतु मार्ग स्थित प्राचीन श्री खंरडेश्वर महादेव मंदिर में अन्नकूट महोत्सव 29 अक्टूबर बुधवार को आयोजित होगा। जानकारी देते हुए श्री खंरडेश्वर महादेव सेवा समिति के अध्यक्ष किशन सोनी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष में भगवान भोले शंकर के श्रद्धालुओं के सहयोग से 56 प्रकार के व्यंजनों से भोग लगाया जाएगा । भगवान भोले शंकर के विशेष श्रंगार कर छप्पन भोग की झांकी सजाई जाएगी। अन्नकूट महोत्सव का आयोजन होगा। बुधवार अष्टमी के अवसर पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन होगा। इस अवसर पर भगवान भोले शंकर का विशेष श्रृंगार किया जाएगा तथा महा आरती का आयोजन होगा। भगवान भोले शंकर के अन्नकूट का भोग लगाया जाएगा तथा श्रद्धालुओं में अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया जाएगा।