मनासा। गुर्जर समाज संगठन के सक्रिय सदस्य एवं गुर्जर समाज ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अशोक गुर्जर भदवा को मनासा युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।
चुनाव में दो उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ- अशोक खींची (कुकड़ेश्वर) को 1170 वोट, जबकि अशोक गुर्जर (भदवा) को 1219 वोट प्राप्त हुए। अधिक मतों से विजय प्राप्त कर उन्होंने युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला।
इस अवसर पर नीमच जिला गुर्जर समाज संगठन, मनासा तहसील अध्यक्ष सहित गुर्जर समाज के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने फूल मालाओं से स्वागत कर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
गुर्जर समाज ने अशोक गुर्जर के इस चयन को समाज के लिए गौरव का विषय बताया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।