BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2025, 10:59 am
NEWS : कांग्रेसजनों ने मनाई पंडित नेहरू की जयंती, आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, निंबाहेड़ा में बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में गूंजे पंडित नेहरू अमर रहें चाचा नेहरू अमर रहें, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री तथा आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहर लाल नेहरू की जन्म जयंती निंबाहेड़ा में कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धा एवं शक्ति के साथ मनाई गई। बाल दिवस के अवसर पर माल गोदाम रोड स्थित नेहरू पार्क में स्थापित नेहरूजी की आदमकद प्रतिमा पर शुक्रवार सुबह 11 बजे माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने भाग लेकर नेहरूजी को नमन किया और देश निर्माण में उनके बहुमूल्य योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा तथा जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल झंवर ने संयुक्त रूप से प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पंडित नेहरू की स्मृति को नमन किया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनोँ ने “पंडित नेहरू अमर रहें” तथा “चाचा नेहरू अमर रहें” के जयघोष लगाकर वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
नेहरूजी के जीवन, विचारों एवं आधुनिक भारत की आधारशिला रखने वाले उनके योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नेहरू ने लोकतंत्र, वैज्ञानिक सोच, उद्योग, शिक्षा तथा अंतरराष्ट्रीय मैत्री की मजबूत नींव रखी। बाल दिवस पर बच्चों के प्रति उनकी संवेदनशीलता, प्रेम और भविष्य के भारत निर्माण का दृष्टिकोण आज भी प्रेरणादायी है।
कार्यक्रम में निंबाहेड़ा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, अल्पसंख्यक कांग्रेस के नगर अध्यक्ष मोहम्मद कुरैशी, नगर सेवादल के मुख्य संगठक दिनेश गुप्ता, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत जाट, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के नगर अध्यक्ष रोमी पोरवाल, ब्लॉक सेवादल के मुख्य संगठक उदित मीणा, केली कांग्रेस मंडल अध्यक्ष पिंकेश जैन,लसडावन कांग्रेस मंडल अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत फाचर अहिरान सरपंच विक्रम अहीर,नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष नीलू शर्मा, शमशू कमर मंसूरी, सचिन, आशीष अग्रवाल, प्रवक्ता रवि जाजपुरा, कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मीनारायण चौहान, जहांगीर हुसैन मंसूरी तथा पूर्व पार्षद रामचंद्र बामणिया, उदयराम पहाड़िया, शांतिलाल लाड़ना, यू.एस. शर्मा, रशीद खान, फरीद खान, पूर्व पंचायत समिति सदस्य नाथूलाल जटिया, ललित सिंह राठौड़, मंसूर अली बोहरा, भगवतीलाल प्रजापत, रमेश सेन, गोविंद गग्गड,विकास धाकड़,अशोक शर्मा, गणेशलाल सोनी, फिरोज खान, सुधा जायसवाल, जय सिंह मीणा, भोला राम भाभी, दिलखुश मीणा, मांगीलाल बामणिया, आशुतोष टांक, शंकरलाल रेबारी,अशोक कुमावत, राधेश्याम तेली, कैलाश रैगर, शंभुलाल बलाई,जितेंद्र सिंह सोलंकी राजावत, इलियास गौरी, जगदीश भांभी, अशोक डांगी एवं कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा नेहरूजी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE