चित्तौड़गढ़। सांवलिया सेठ मंदिर में दो महीने बाद खुला भंडार इस बार पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकता है। सोमवार को सत्संग भवन में तीन राउंड की दान पेटियों की गिनती पूरी की गई।
तीसरे राउंड में 7 करोड़ 8 लाख 80 हजार रुपए निकले। तीनों राउंड मिलाकर कुल 27 करोड़ 97 लाख 80 हजार रुपए का चढ़ावा प्राप्त हुआ है।
मंदिर मंडल के अनुसार, चौथे राउंड की गिनती मंगलवार को होगी। वहीं सोने और चांदी का तौल आखिरी दिन किया जाएगा।
साल 2024 में दिवाली के बाद खुले भंडार में दो महीने में 35 करोड़ रुपए का दान आया था, जो अब तक का सबसे ज्यादा दान का रिकॉर्ड है।
पहले राउंड में निकले थे 12 करोड़
मंदिर प्रशासन के अनुसार- इस बार दिवाली के बाद मंदिर का भंडार 19 नवंबर को खोला गया था। उसी दिन पहले राउंड की गिनती की गई, जिसमें 12 करोड़ 35 लाख रुपए निकले थे।