BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 26, 2025, 6:42 pm
REPORT : कांग्रेस स्थापना दिवस पर नीमच में शक्ति संकल्प, गांधी भवन में होगा ऐतिहासिक समागम, मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष यश घनघोरिया होंगे मुख्य अतिथि, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर 28 दिसंबर को गांधी भवन, नीमच में भव्य और ऐतिहासिक सांगठनिक समागम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास को याद करने और जिले में संगठन को नई मजबूती देने के लिए शक्ति संकल्प के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

विशेष अवसर पर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष यश घनघोरिया मुख्य अतिथि होंगे। उनके आगमन को लेकर युवा कांग्रेस और जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। यश घनघोरिया अपने संबोधन में युवाओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संदेश देंगे।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता भगत वर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में जिले के सभी नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को विधिवत पदभार ग्रहण कराया जाएगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में यह आयोजन संगठनात्मक दृष्टि से नई शुरुआत का संकेत माना जा रहा है। साथ ही पूर्व एवं निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्षों का सम्मान भी किया जाएगा।

गांधी भवन में आयोजित इस समागम में जिलेभर से हजारों पदाधिकारी, मोर्चा संगठन, विभाग और प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस अपनी एकजुटता, अनुशासन और संगठनात्मक ताकत का प्रभावी प्रदर्शन करेगी।

नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने कहा कि कांग्रेस स्थापना दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि पार्टी के सिद्धांतों और संघर्षों को आगे बढ़ाने का संकल्प है। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनमोहनसिंह मन्नु बना के नेतृत्व में युवा टीम सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटी हुई है। मन्नु बना ने बताया कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होकर इस समागम को ऐतिहासिक बनाने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को संगठन से जोड़ने और उन्हें नेतृत्व की भूमिका के लिए तैयार करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE